राष्ट्रीय सेवा योजना,शिविर में निराश्रितों को किया गया कम्बल वितरण व लिया गया नशा छोड़ने की शपथ
जगदलपुर 3 जनवरी 2026 / राष्ट्रीय सेवा योजना शा. उ. मा. विद्यालय छिंदबहार के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान उदघाटन पश्चात् प्रथम दिवस पर स्वयं सेवकों सर्वे किया। दल नायक रोहित कश्यप, महादल नायिका खुशबू कश्यप,उप महादल नायक मुकेश कश्यप,ने शाम को समीक्षा बैठक के दौरान अपनी बात रखते हुए कहा कि गांव कुछ ऐसे वृद्ध व्यक्ति हैं जिन्हें सहयोग की आवश्यकता है। साथ ही प्रस्ताव भी रखा की इन्हें गर्म कपड़ा वितरण किया जाए। इस संबंध में सरपंच प्रतिनिधि पाकलु करटामी से चर्चा कम्बल वितरण योजना बनाया गया। सरपंच श्रीमती सुकरी पाकलु करटामी और कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार मरावी के द्वारा संयुक्त रूप से कम्बल वितरण किया गया।
शिविर थीम नशा मुक्त भारत पर 5 स्वयं सेवकों ने छोड़ने की सार्वजनिक रूप से घोषणा कर दूसरों को नशामुक्त करने की शपथ भी लिया ताकि नशा मुक्त युवा और नशामुक्त समाज की स्थापना हो सके।उक्त योजना में सहायक अधिकारी मनोहर सिंह बरनाला जी का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।