अवैध धान खरीदी करते व्यापारी से 60 बोरी धान जब्त,सिवनागुड़ा में मंडी प्रशासन का छापा

Jan 7, 2026 - 21:02
अवैध धान खरीदी करते व्यापारी से 60 बोरी धान जब्त,सिवनागुड़ा में मंडी प्रशासन का छापा
CG VARTA -

जगदलपुर, 7 जनवरी 2026/ जिले के बकावंड विकासखंड स्थित ग्राम सिवनागुड़ा में मंडी प्रशासन ने अवैध धान खरीदी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। यहां नियमों को दरकिनार कर चल रहे धान के अवैध कारोबार पर नकेल कसते हुए मंडी की टीम ने बुधवार को छापेमारी कर 60 बोरी धान जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभाग को शिकायत मिली थी कि सिवनागुड़ा में प्रत्येक बुधवार को लगने वाले बाजार के दौरान खुलेआम कांटा लगाकर धान की खरीदी-बिक्री की जा रही है।

         सूचना की पुष्टि के लिए मंडी निरीक्षक पिंटू बघेल के नेतृत्व में टीम ने सिवनागुड़ा पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। मौके पर पाया गया कि व्यापारी जयमन बघेल छोटे लाइसेंस की आड़ में अधिक मात्रा में धान की खरीदी कर रहा था, जो मंडी अधिनियम का उल्लंघन है। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से 60 बोरी धान जब्त कर लिया। प्रशासन के इस औचक और सख्त रवैये से सिवनागुड़ा क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। मंडी अधिकारियों ने दो टूक कहा है कि अवैध धान खरीदी, परिवहन और भंडारण पर आगे भी इसी तरह की सख्ती जारी रहेगी, ताकि सरकारी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।