प्रमुख अभियंता ने बस्तर जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से की चर्चा
CG VARTA -
जगदलपुर 13 नवंबर 2025/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता श्री ओंकेश चंद्रवंशी ने गुरुवार को बस्तर जिले के ग्राम पूर्वी टेमरा एवं नारायणपाल में जल जीवन मिशन के कार्यो का निरीक्षण किया और कार्यो में तकनीकी मापदंडों एवं गुणवत्ता के मानकों का परिपालन कर योजनाओं को शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

साथ ही इन योजनाओं के द्वारा तत्काल जलापूर्ति शुरू करने कहा। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों से भी चर्चा कर हर घर जल प्रदाय के लिए नल कनेक्शन देने के बारे में पूछा। इस मौके पर अतिरिक्त मिशन संचालक श्री एसएन पांडे, मुख्य अभियंता श्री जीएल लखेरा, अधीक्षण अभियंता श्री कैलाश मांडरिया तथा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।