MRP– नंबर गायब, चांदनी चौक शराब दुकान पर सवालों की बौछार,शिकायतों के बावजूद कार्रवाई शून्य —

अब तक हमने बहुत शिकायतें की–फिर भी कार्यवाही शून्य

Jan 10, 2026 - 03:40
Jan 10, 2026 - 03:48
MRP– नंबर गायब, चांदनी चौक शराब दुकान पर सवालों की बौछार,शिकायतों के बावजूद कार्रवाई शून्य —
इस शराब का मूल्य 440 रु
CG VARTA -

09 जनवरी 2026/ जगदलपुर,चांदनी चौक, केवरामुंड वार्ड की अंग्रेजी शराब की दुकान में खुलेआम बिना MRP के लूट –

    कई शराब बोतलों पर MRP और Batch Number गायब

      ग्राहकों को बिल देने से इंकार

जगदलपुर, शहर के चांदनी चौक, केवरामुंड वार्ड स्थित विदेशी शराब दुकान में ओवररेटिंग और अवैध बिक्री का मामला लगातार सामने आ रहा है। कई शराब बोतलों पर MRP और Batch Number नहीं होना

 आबकारी नियमों का सीधा उल्लंघन है।

      स्थानीय शराब प्रेमियों का आरोप है कि शराब निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बेची जा रही है। मांग करने पर बिल नहीं दिया जाता और विरोध करने पर कर्मचारियों द्वारा टालमटोल की जाती है।

      ⚠️ लगातार खबरें, आबकारी अधिकारी को शिकायत भी दी — फिर भी कार्रवाई नहीं

    यह उल्लेखनीय है कि हम लगातार शराब दुकानों में ओवररेटिंग को लेकर खबरें प्रकाशित कर रहे हैं। इसके साथ ही आबकारी अधिकारी को शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

   जनता की मांग–

. शराब दुकान का तत्काल औचक निरीक्षण

. पूरा स्टॉक, बिक्री रजिस्टर व CCTV फुटेज की     जांच

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।