ग्राम मटेनार में बजरंग दल की बड़ी कार्रवाई, 56 गौवंश रेस्क्यू

Jan 10, 2026 - 20:57
ग्राम मटेनार में बजरंग दल की बड़ी कार्रवाई, 56 गौवंश रेस्क्यू
CG VARTA -

10 जनवरी 2026/ दंतेवाड़ा जिले के ग्राम मटेनार में आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा 56 गौवंशों का सफल रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस अभियान में परिषद के साथ दंतेवाड़ा थाना के एस.आई. राजेश कुमार एवं उनकी टीम, सरपंच संघ तथा स्थानीय ग्रामीणों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

       इस संपूर्ण कार्यवाही के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला गौ रक्षा प्रमुख सुनील जोशी के नेतृत्व में सभी गौ रक्षकों एवं परिषद टीम के अभिषेक पटेल, हर्ष गुप्ता, हर्ष प्रधान एवं सुरेन्द्र सिंह ने फील्ड में निरंतर उपस्थित रहकर सभी 56 गौवंशों को पातररस गौठान में सुरक्षित पहुंचाया।

       रेस्क्यू अभियान में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संयोजक विकास अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर दिवान, जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह, जिला गौ सेवा प्रमुख सुनील जोशी सहित पूरी टीम का सराहनीय सहयोग रहा।

         परिषद की ओर से इस मामले में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की गई है, जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।