जगदलपुर में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे वन मंत्री –श्री केदार कश्यप

आज बस्तर में गूंजेगी 'युवा संसद' की आवाज

Jan 14, 2026 - 21:41
जगदलपुर में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे वन मंत्री –श्री केदार कश्यप
CG VARTA -

जगदलपुर, 14 जनवरी 2026/ लोकतंत्र के मंदिर की कार्यप्रणाली को समझने और युवाओं में संसदीय गुणों को विकसित करने के उद्देश्य से गुरुवार 15 जनवरी को जगदलपुर में संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन होने जा रहा है। संभाग स्तरीय आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित यह गरिमामय कार्यक्रम जगदलपुर शहर के समीप कुम्हरावण्ड स्थित शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में संपन्न होगा।

          इस एक दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 10 बजे उद्घाटन समारोह के साथ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप होंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर श्री संजय पांडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बलदेव मंडावी और नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन मंच पर आसीन रहेंगे।

             प्रतियोगिता में बस्तर संभाग के सभी जिलों के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में प्रस्तुति का क्रम भी निर्धारित कर दिया गया है, जिसकी शुरुआत बीजापुर जिले से होगी। इसके पश्चात क्रमशः कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और अंत में बस्तर जिले के प्रतिभागी युवा संसद का मंचन करेंगे। दिन भर चलने वाली इस प्रतियोगिता का समापन समारोह उसी दिन शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। समापन सत्र की मुख्य अतिथि विधायक कोंडागांव एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं सुश्री लता उसेंडी होंगी। इस सत्र की अध्यक्षता सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप और सांसद कांकेर श्री भोजराज नाग संयुक्त रूप से करेंगे। समापन समारोह में जगदलपुर विधायक श्री किरण देव, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेंडी, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी, बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक श्री विक्रम शाह मंडावी और भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूदगी रहेगी। संभाग स्तरीय आयोजन समिति ने इस आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली है और नागरिकों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।