ग्राम पंचायत बेडागुड़ा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन और संचालन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित

Jan 16, 2026 - 21:24
ग्राम पंचायत बेडागुड़ा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन और संचालन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित
CG VARTA -

जगदलपुर 16 जनवरी 2026/ अनुविभागीय दंडाधिकारी तोकापाल द्वारा विकासखंड तोकापाल के ग्राम पंचायत बेडागुड़ा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन आदेश निरस्त करने के फलस्वरूप उक्त पंचायत में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का नवीन आबंटन और संचालन किये जाने हेतु इच्छुक पंजीकृत सहकारी समितियां, ग्राम पंचायत,महिला समूह, वन सुरक्षा समिति से 20 जनवरी 2026 तक कार्यालयीन अवधि में आवश्यक सम्पूर्ण दस्तावेज सहित कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तोकापाल में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।