स्पष्टीकरण / Clarification
17 जनवरी 2026/छत्तीसगढ़ –इस संबंध में सीजी वार्ता न्यूज़ संस्थान यह स्पष्ट करता है कि उपरोक्त समाचार में उल्लेखित गिरफ्तार आरोपियों गेंद लाल मरकाम उर्फ गोलू मरकाम एवं संतोष नाग का सीजी वार्ता न्यूज़ से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई भी संबंध नहीं है।

आरोपियों द्वारा स्वयं को विभिन्न समाचार संस्थानों से जुड़ा बताना पूरी तरह भ्रामक, असत्य एवं स्वयं की पहचान छिपाकर किया गया कृत्य है।
सीजी वार्ता न्यूज़ न तो ऐसे किसी व्यक्ति को पत्रकार के रूप में मान्यता देता है और न ही इस प्रकार की अवैध वसूली, धमकी अथवा नकारात्मक पत्रकारिता का समर्थन करता है।
सीजी वार्ता न्यूज़ निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है और कानून के विरुद्ध किसी भी गतिविधि से स्वयं को पूर्णतः अलग रखता है।
यदि कोई व्यक्ति सीजी वार्ता न्यूज़ के नाम या पहचान का दुरुपयोग करता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही का अधिकार सुरक्षित रखा जाता है।
— सीजी वार्ता न्यूज़ प्रबंधन