बस्तर के दो खिलाड़ियों का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन,टूर्नामेंट , गोवा के लिए चयन

Jan 17, 2026 - 21:14
बस्तर के दो खिलाड़ियों का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन,टूर्नामेंट , गोवा के लिए चयन
CG VARTA -

17 जनवरी 2026,जगदलपुर/बस्तर अंचल के लिए गर्व का विषय है कि क्षेत्र के दो अधिकारियों का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 के लिए हुआ है। केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जगदलपुर में पदस्थ श्री बी. एस. ध्रुव तथा NIC कोंडागांव के संयुक्त निदेशक श्री हेमन्त भगत का चयन ओपन कैटेगरी में हुआ है।

        यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर का बैडमिंटन टूर्नामेंट गोवा में आयोजित किया जाएगा, जो दिनांक 15 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक चलेगा। प्रतियोगिता में देशभर से विभिन्न विभागों के चयनित अधिकारी एवं खिलाड़ी भाग लेंगे।

          श्री ध्रुव एवं श्री भगत के चयन से न केवल बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में खेल जगत के प्रति उत्साह बढ़ा है। जगदलपुर तथा कोंडागांव के बैडमिंटन संघ एवं स्थानीय खेल प्रेमियों, सहकर्मियों ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए दोनों खिलाड़ियो को शुभकामनाएं दी हैं और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।