बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देता कृष्ण विकास नेक्स्टजेन स्कूल

Jan 19, 2026 - 13:14
बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देता कृष्ण विकास नेक्स्टजेन स्कूल
CG VARTA -

19 जनवरी 2026/बस्तर: कृष्ण विकास नेक्स्टजेन स्कूल में 17 जनवरी को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसका थीम 'बस्तर के रंग, कृष्ण विकास के संग' रखा गया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शलभ कुमार सिन्हा (आईपीएस), पुलिस अधीक्षक, बस्तर जिला, और विशिष्ट अतिथि श्री दासरी मुरली कृष्ण, अध्यक्ष कृष्ण विकास समूह के संस्थानों ने भाग लिया।

        कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन एवं स्वागत समारोह जैसे औपचारिक कार्यक्रमों के साथ हुई। संस्था के दोनो परिसरों के प्राचार्यों श्री अजीत ठाकुर ,श्रीमती रीता मांडविया और छात्र प्रमुख, छात्रा प्रमुख ने संयुक्त रूप से विद्यालय की वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत की, जिसमें विद्यालय की अकादमिक वर्ष 2025_26 की उपलब्धियों और गतिविधियों को दर्शाया गया

          वार्षिकोत्सव की सभी कार्यक्रम बस्तर की संस्कृति और विकास को प्रदर्शित करने वाले रहें इसके उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।सभी कार्यक्रमों को अभिभावकों ने सराहा।

              मुख्य अतिथि श्री शालभ कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम की सराहना की और विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों के संयुक्त प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को अपनी संस्कृति और समाज के प्रति जागरूक बनाते हैं।साथ ही श्री सिन्हा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य साधने के लिए तरीके अपने अनुभवों से माध्यम से साझा किया।

         विशिष्ट अतिथि श्री दासरी मुरली कृष्ण ने भी अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की और छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

               कार्यक्रम का समापन श्रीमती स्मिता राजपूत ने सभी अथितियो, अभिभावकों एवं शिक्षकों आभार व्यक्त कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल रहा।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।