आवास योजना के निर्माण कार्यों में आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश

समय-सीमा की बैठक में प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, स्वच्छता, स्वास्थ्य व धान खरीदी सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

Jan 20, 2026 - 22:34
आवास योजना के निर्माण कार्यों में आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश
CG VARTA -

जगदलपुर, 20 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन द्वारा मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में प्रथम किश्त प्राप्त आवासों की भौतिक प्रगति, वर्ष 2025-26 में स्वीकृत आवासों की प्रगति तथा स्पेशल प्रोजेक्ट के तहत प्रथम किश्त प्राप्त आवासों के निर्माण कार्य की स्थिति का संज्ञान लिया और निर्माण कार्यों में आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

     

            बैठक में स्वच्छता शुल्क की वसूली, ग्रामों में स्वीकृत बर्तन बैंकों की स्थापना, मनरेगा कार्यों का जनपद स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन एवं स्वीकृत कार्य पर चर्चा की गई। साथ ही मनरेगा अंतर्गत ई-केवाईसी एवं एबीपीएस आधारित भुगतान को बढ़ाते हुए प्रतिदिन हजार हितग्राहियों का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मनरेगा, डीएमएफटी एवं नरेगा मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन, उचित मूल्य दुकानों की भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से स्वीकृत कार्यों की प्रगति, एनसीईएआर रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए आधार रिवेरिफिकेशन के लिए जनजागरूकता, आयुष्मान कार्ड की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

             सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों का सर्वे, पात्र-अपात्र आवेदनों की स्थिति, सेंट्रल स्कीम पेंशनरों की डीएलसी रिपोर्ट, एग्रीस्टैक की प्रगति, किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित प्रस्तुत, स्वीकृत व निरस्त प्रकरणों की समीक्षा की गई।

              शिक्षा विभाग से मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना की प्रगति, स्कूल स्तर से जाति प्रमाण पत्र निर्माण, विकासखंडवार अपार आईडी जनरेशन की अद्यतन स्थिति का संज्ञान लिया गया। स्वास्थ्य विभाग से आयुष्मान कार्ड, वय वंदना योजना, संस्थागत प्रसव, एनएसी की स्थिति, सघन मोतियाबिंद जांच एवं उपचार, आरबीएसके चिरायु योजना, स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की प्रगति पर चर्चा हुई।

               महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पोषण ट्रैकर एप के परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स, आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वीकृत निर्माण कार्य, शौचालय निर्माण तथा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, राजस्व खातों में आधार प्रविष्टि, नक्शा बटांकन, विभिन्न विभागों के समय-सीमा प्रकरणों पर चर्चा की गई।

                  खाद्य विभाग से संबंधित बिंदुओं में खाद्य भंडारण की स्थिति, डीडी राशि जमा, ई-पॉस मशीन से ई-केवाईसी, धान खरीदी केंद्रों में बारदाना की उपलब्धता, डीओ के आधार पर धान उठाव, अधिक खरीदी वाले उपार्जन केंद्रों की जांच के निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन केंद्रों में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक धान खरीदी हुई है, वहां अनिवार्य रूप से निरीक्षण किया जाए। साथ ही रकबा समर्पण, गेट पास एप में नियमित एंट्री एवं भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम कुमार गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, श्री ऋषिकेश तिवारी, आयुक्त नगर निगम श्री प्रवीण वर्मा, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।