नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में जगदलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल
20 जनवरी 2025, जगदलपुर/नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में जगदलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं।
कार्यक्रम में जगदलपुर महापौर संजय पांडे, वित्त आयोग के प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक मनीष पारख साथ ही सुरेश गुप्ता, योगेंद्र पांडे एवं बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव और वैचारिक प्रतिबद्धता भारतीय जनता पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नेतृत्व को संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने वाला बताया।
गौरतलब है कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। नितिन नबीन के सामने संगठन विस्तार, आगामी चुनावों की तैयारी और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने जैसी अहम जिम्मेदारियां होंगी।