ग्राम गढ़िया में महिला ग्राम संगठन वार्षिक आमसभा संपन्न,आत्मनिर्भर और सशक्त हो रही है गांव की महिलाएं

सशक्तिकरण को लेकर सरकारी योजनाएं बहुत ही हम और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं -भरत कश्यप

Jan 22, 2026 - 20:19
ग्राम गढ़िया में महिला ग्राम संगठन वार्षिक आमसभा संपन्न,आत्मनिर्भर और सशक्त हो रही है गांव की महिलाएं
CG VARTA -

22 जनवरी 2026 जगदलपुर/लोण्हडीगुड़ा:- ग्राम गढ़िया में महिला ग्राम संगठन की वार्षिक आमसभा कार्यक्रम संपन्न हुईं जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही। आमसभा में महिलाओं से सरकारी योजना के साथ सशक्तिकरण विकास सहित बेहतर जीवन को लेकर संवाद संपन्न हुआ।

 

        आमसभा में सरपंच भरत कश्यप ने कहा कि योजना को लेकर जागरुकता के साथ हमारी माताओं , बहनों में संगठित शक्ति और आत्मनिर्भर सोच प्रेरणादायक है। वार्षिक ग्राम सभा में महिलाओं ने अपनी बातों को खुल कर रखी। सरपंच भरत कश्यप ने इस विषय में कहा कि दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने निरंतर महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। स्वयं समूह बनाने के साथ अन्य तरह के घरेलू उद्यम से महिलाओं को आर्थिक एवं अन्य विषय में आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

 

       ग्राम संगठन की वार्षिक आम सभा में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरी जागरूकता के साथ अपनी बात रखी और योजनाओं को जाना समझा। इस अवसर पर ग्राम की महिलाओं के साथ गढ़िया के सरपंच भरत कश्यप, पंच पीलूराम बघेल,निरंजन बघेल, हेमनाथ कश्यप, दरबाली सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।