बस्तर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने किया पदभार ग्रहण

Jan 23, 2026 - 20:43
Jan 23, 2026 - 20:45
बस्तर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने किया पदभार ग्रहण
CG VARTA -

जगदलपुर, 23 जनवरी 2026/ बस्तर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को कार्यभार ग्रहण किया।

         कलेक्टर श्री आकाश छिकारा वर्ष 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वे इससे पूर्व सयुंक्त सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण के पद पर पदस्थ रहे हैं।

         पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर श्री आकाश छिकारा का जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल एवं श्री ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।