उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का जगदलपुर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत
CG VARTA -
जगदलपुर, 25 जनवरी 2026/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रविवार को बस्तर जिले के प्रवास पर जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचे।

इस दौरान वन मंत्री श्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कारपोरेशन अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, महापौर श्री संजय पाण्डे समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और एसपी श्री शलभ सिन्हा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।