उप मुख्यमंत्री ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
CG VARTA -
जगदलपुर 26 जनवरी 2026/ उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने लालबाग परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के पश्चात आमागुड़ा स्थित अमर वाटिका में शहीद स्मारक में जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत शहीदों के नाम पट्टिका के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए।

इस अवसर पर महापौर श्री संजय पांडेय, नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप, उपाध्यक्ष श्री श्रीनिवास मिश्रा और अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा और जिला पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारी एवं जवान एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।