कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने किया कलेक्टर कार्यालय और संयुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण

विभिन्न विभागों के कार्यालयों के शासकीय दस्तावेजों का संधारण और परिसर की साफ़ सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश

Jan 29, 2026 - 18:23
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने किया कलेक्टर कार्यालय और संयुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण
CG VARTA -

जगदलपुर 29 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने गुरुवार की सुबह कलेक्टर कार्यालय और संयुक्त कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

       निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति शासन द्वारा निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए।

 

       उन्होंने कार्यालय परिसर के आसपास साफ़-सफाई रखने और शासकीय दस्तावेजों का बेहतर संधारण के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किए। इसके अलावा कलेक्टर ने निर्वाचन कार्यालय के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया,।

           इस अवसर विभिन्न दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सी पी बघेल, अपर कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।