सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत कुकानार विद्यालय में 17 छात्राओं को मिली सायकल, विधायक विनायक गोयल ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

Jan 30, 2026 - 22:18
सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत कुकानार विद्यालय में 17 छात्राओं को मिली सायकल, विधायक विनायक गोयल ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
CG VARTA -

30 जनवरी 2026,सुकमा/सुकमा जिले के विकासखंड कुकानार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकानार में आज राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती सायकल वितरण योजना के अंतर्गत एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत 17 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क सायकल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों को सायकल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

             कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री विनायक गोयल ने कहा कि सरस्वती सायकल वितरण योजना राज्य सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ना तथा विशेषकर बालिकाओं की विद्यालय तक पहुँच को सुगम बनाना है। उन्होंने कहा कि सायकल मिलने से बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी, समय की बचत होगी और पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा।

             श्री गोयल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। आज सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए और आगे चलकर अपने माता-पिता, गांव और जिले का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों को सही मार्गदर्शन प्रदान करें और उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दें।

             इस अवसर पर कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष श्री आयता मण्डावी, जिला मंत्री श्री रैतुराम बघेल, श्री उपेंद्र सिंह चौहान, जनपद उपाध्यक्ष श्री हरिप्रसाद कश्यप, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री हिरमा कुंजाम, श्री रिन्टु भदौरिया, श्रीमती नन्दा मण्डावी, श्री मुन्नु सिंह, श्री जलन कश्यप, श्री सिताराम नाग, श्री संजय भदौरिया, श्री सुरेश चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।