तोकापाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़े मारेंगा में 6.54 लाख रुपये की सीसी सड़क निर्माण का भूमिपूजन संपन्न

Jan 31, 2026 - 15:19
तोकापाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़े मारेंगा में 6.54 लाख रुपये की सीसी सड़क निर्माण का भूमिपूजन संपन्न
CG VARTA -

31 जनवरी 2026,जगदलपुर/ तोकापाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े मारेंगा (कण्डियापाल) में आज क्षेत्रीय विधायक विनायक गोयल के करकमलों से 6.54 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट (सीसी) सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह निर्माण कार्य विधायक निधि से किया जा रहा है, जिससे ग्रामवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

       कार्यक्रम के दौरान विधायक विनायक गोयल ने नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

              इस अवसर पर विधायक विनायक गोयल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सीसी सड़क के निर्माण से बरसात के मौसम में होने वाली कीचड़ और आवागमन की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

             विधायक गोयल ने कहा कि राज्य सरकार एवं जनप्रतिनिधि मिलकर गांव-गांव तक विकास की योजनाएं पहुंचा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में बड़े मारेंगा सहित पूरे क्षेत्र में आवश्यकतानुसार अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

                 ग्रामीणों ने विधायक निधि से सड़क निर्माण स्वीकृत किए जाने पर खुशी जाहिर की और विधायक विनायक गोयल का धन्यवाद किया। ग्रामवासियों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। सड़क निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि गांव के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।

             कार्यक्रम में इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पदमनी कश्यप जी, जनपद अध्यक्ष रामबती भण्डारी जी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी, जनपद सदस्य डिकेश नाग जी, भानुमती यादव जी, भाजयुमो मंत्री चन्द्रकांत भण्डारी जी, पूर्व जिला मंत्री बाबुल नाग जी, मेघराज ठाकुर जी, जलन कश्यप जी, सरपंच पदमा मौर्य जी, उप सरपंच सागर मनी गुप्ता जी, सोनमती घोष जी, अम्बिका कश्यप जी, सावित्री कश्यप जी, पतीराम बघेल जी, मंदना बघेल जी, डोमनी बघेल जी, मंगली मौर्य जी, फुनी बघेल जी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।