बस्तर कलेक्टर ने किया ग्राम घाटलोहंगा के विद्यालय का औचक निरीक्षण

Jan 31, 2026 - 20:54
बस्तर कलेक्टर ने किया ग्राम घाटलोहंगा के विद्यालय का औचक निरीक्षण
CG VARTA -

जगदलपुर, 31 जनवरी 2026/ बस्तर जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक कसावट लाने के अपने अभियान के तहत, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने शनिवार को एक अलग ही अंदाज में नजर आए। बस्तर विकासखंड के ग्राम घाटलोहंगा स्थित विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल प्रशासनिक अधिकारी का दायित्व निभाया, बल्कि एक शिक्षक की भूमिका में भी नजर आए।

जब कलेक्टर ने उठाई चॉक और डस्टर

        निरीक्षण के दौरान सबसे रोचक क्षण तब आया जब कलेक्टर कक्षाओं का जायजा ले रहे थे। वे सीधे बच्चों के बीच पहुंचे और उनसे विज्ञान विषय पर चर्चा शुरू कर दी। केवल सवाल पूछने तक सीमित न रहकर, उन्होंने बच्चों को उत्तल और अवतल लेंस की जटिल अवधारणाओं को बेहद सरल और रोचक तरीके से समझाया।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।