जल संकट से जगदलपुर के केवरमुंडा स्कूल के छात्र छात्राएं व शिक्षक हो रहे परेशान
एक बावंड्री के अंदर तीन स्कूल, छात्र छात्राओं व शिक्षक को नहीं मिल पा रहा पर्याप्त पानी
2 फरवरी 2026, जगदलपुर/ जिला मुख्यालय जगदलपुर के केवरामुंडा के महेंद्र कर्मा वार्ड स्थित शासकीय हाई स्कूल केवड़ा मुंडा में विगत 3 वर्षों से जल संकट से अध्यनरत लगभग 300 छात्र-छात्राएं , शिक्षक तरस रहे पीने को पानी
वार्ड की वरिष्ठ नागरिक व स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन देने के बावजूद भी,आज पर्यंतक स्थिति जस की तस बनी हुई है।

इस विषय को लेकर वार्ड के नागरिक द्वारा इस पर अपनी बात रखी ।

स्कूल के शिक्षक से इस समस्या को लेकर बात हुई तो उन्होंने कहा कि 25 मई 2025 को हमने पानी की समस्या को दूर करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन दिया था। फिर भी अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। , स्कूल प्राथमिक शाला, मिडिल स्कूल, हाई स्कूल की पढ़ाई होती है जिसमें 300 बच्चे है। पानी पीने के लिए पानी की बॉटल लाते है व आस पास के बच्चे घर जा के पानी पी के आते है।

केवरामुंडा वार्ड पार्षद से जब इस स्कूल के पानी की समस्या के बारे में बात किया तो पार्षद कहा कि– मुझे स्कूल के पानी की समस्या की जानकारी है। मैने एक आवेदन नगर निगम के आयुक्त के नाम पर एक आवेदन ,पानी की समस्या को दूर करने के लिए आयुक्त अधिकारी को आवेदन दिया है।
अधिकारियों ने यह आश्वासन दिया है कि जल्द ही स्कूल में पानी की समस्या दूर हो जाएगी। 24 मार्च 2025 को आवेदन दिया है कि स्कूल में पानी की समस्या को दूर करने के लिए बोर लगाया जाए ।

तब से आज तक इस समस्या का समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसमें अधिकारियों की लापरवाही साफ साफ नजर आ रही है। आखिर कब इस मामले को संज्ञान में लेकर अधिकारी कार्यवाही करेंगे ?
साथ ही निगम के प्रतिपक्ष नेता राजेश चौधरी ने भी इस विषय पर अपनी बात रखी –
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़
संपादक –जय शंकर पांडे
मो. –9770707305