केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री श्री साय के हाथों हुए पुरस्कृत बस्तर पण्डुम के विजेता दल

Feb 9, 2026 - 20:55
Feb 9, 2026 - 20:56
केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री श्री साय के हाथों हुए पुरस्कृत बस्तर पण्डुम  के विजेता दल
CG VARTA -

जगदलपुर, 09 फरवरी 2026/ केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और गौरवशाली परंपरा की संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 में कलाकारों, शिल्पियों और नृत्य, गीत, साहित्य, व्यंजन, पेय पदार्थ, औषधि, वेशभूषा-आभूषण चित्रकला, वाद्ययंत्र और नाटक की विधा सहित इन 12 विधाओं के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के तौर पर 50-50 हजार रुपए के चेक और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

           

 12 विधाओं में पुरस्कार प्राप्त करने वालों में-जनजातीय नृत्य गौर माड़िया नृत्य प्रदर्शन करने वाले में बुधराम सोढ़ी जिला दन्तेवाड़ा को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार जनजातीय गीत का प्रदर्शन करने वाले पालनार दल मंगली एवं साथी जिला दन्तेवाड़ा, जनजातीय नाट्य की प्रस्तुति देने वाले लेखम लखा जिला सुकमा, जनजातीय वाद्ययंत्रों का प्रदर्शन करने वाले रजऊ मंडवी एवं साथी जिला कोण्डागांव, जनजातीय वेशभूषा का प्रदर्शन करने वाले गुंजन नाग जिला सुकमा, जनजातीय आभूषण का प्रदर्शन करने वाले सुदनी दुग्गा जिला नारायणपुर, जनजातीय शिल्प का प्रदर्शन करने वाले ओमप्रकाश गावड़े (कोया आर्ट्स) जिला कांकेर को प्रथम पुरस्कार 50-50 हजार रुपए के चेक के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

             

       संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम के समापन अवसर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले जनजातीय चित्रकला का प्रदर्शन करने वाले श्री दीपक जुर्री जिला कांकेर, जनजातीय पेयपदार्थ का प्रदर्शन करने वाले भैरम बाबा समूह उर्मिला प्रधान जिला बीजापुर, जनजातीय व्यंजन का प्रदर्शन करने वाली श्रीमती ताराबती जिला दन्तेवाड़ा, आंचलिक साहित्य का प्रदर्शन करने वाले श्री उत्तम नाईक जिला कोण्डागांव और बस्तर वन औषधि का प्रदर्शन करने वाले राजदेव बघेल जिला बस्तर को प्रथम पुरस्कार के रूप में प्रत्येक को 50-50 हजार रुपए के चेक और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

       

     इसके अलावा संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 के द्वितीय पुरस्कार के रूप में 30-30 हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में 20-20 हजार रुपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही बस्तर पंडुम के शेष सभी 48 प्रतिभागी दलों को प्रोत्साहन स्वरूप 10-10 हजार रुपए के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।