युवाओं के लिए बड़ी खबर-जगदलपुर में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन

Feb 11, 2026 - 20:44
युवाओं के लिए बड़ी खबर-जगदलपुर में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन
CG VARTA -

जगदलपुर, 11 फरवरी 2026/ युवाओं को निजी क्षेत्र में कैरियर बनाने के बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बस्तर संभाग में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 16 और 17 फरवरी को जगदलपुर के आड़ावाल स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में यह दो दिवसीय रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमंे सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक युवाओं को सीधे रोजगार के अवसरों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

            इस मेले में विशेष रूप से बस्तर जिले के विभिन्न शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं बस्तर, बकावण्ड, भानपुरी, जगदलपुर, लोहण्डीगुड़ा, दरभा, तोकापाल, बास्तानार एवं नगरनार से उत्तीर्ण हो चुके प्रशिक्षार्थी भी शामिल होंगे। इच्छुक उम्मीदवार अपने समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी दस्तावेजों के साथ नियत समय पर कार्यक्रम स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हो सकते हैं।

          जिन अभ्यर्थियों का पंजीयन अब तक नहीं हो पाया है,  ऐसे प्रशिक्षार्थी अपने निकटतम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं अथवा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराकर इस संभाग स्तरीय मेले का लाभ उठा सकते हैं।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।