नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में वार्डवासियों ने बाउंड्री वॉल की सीमा वर्तमान सीमा में रखने हेतु सौंपा ज्ञापन
14 फरवरी 2026,जगदलपुर /नगर पालिक निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि भगत सिंह वार्ड क्रमांक 06 में लालबाग स्थित पी टी एस घेरा के बाउंड्री वॉल बनाने से बगल से गई पुरानी नाली की सफाई कराने में परेशानी होगी जिसे लेकर पी टी एस के अधिकारियों से बाउंड्री वॉल नाली से लगभग 4 फुट दूरी पर बनाने का आग्रह किया गया परंतु पी टी एस के अधिकारी उक्त परेशानी को नजर अंदाज करके जबरन बाउंड्री वॉल बनाने की बात कर रहे हैं जिससे वार्ड वासियों को भविष्य में नाली सफाई को लेकर काफी परेशानी होगी तथा नवनिर्मित आईजी कार्यालय का आउटलेट भी इस नाली से जाता है पी टी एस का पानी भी इसी नाले से जाता है बावजूद इसके पी टी एस के अधिकारी के द्वारा नाली से सटाकर बाउंड्री वॉल बनाने की बात की जा रही है जिसे लेकर वार्ड वासियों के द्वारा आयुक्त नगर पालिक निगम जगदलपुर को आवेदन दिया तथा वार्ड वासियों ने नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में बस्तर आई. जी. श्री पी. सुंदर राज जी को भी समस्या को लेकर आवेदन दिया जिस पर आईजी साहब के द्वारा संबंधित विभाग से बात करके समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया|
वार्ड वासियों के द्वारा अवगत कराया गया कि नाली की जहां समस्या है उस लाइन में शहीद उपेंद्र साहू जी का भी मकान आता है और उनके परिवार इस लाइन में रहते हैं। आईजी साहब एवं आयुक्त नगर निगम जी के आश्वासन के बाद वार्डवासी संतुष्ट हुए एवं जल्द समस्या का निधन करने का आग्रह किया।

,

इस दौरान राजेश चौधरी नेता प्रतिपक्ष नगर निगम जगदलपुर,सिविल लाइन वार्ड संध्या महंती मदर टेरेसा वार्ड के पार्षद शुभम यदु वरिष्ठ कांग्रेसी आभास महंती संतलाल साहू गीता, सीमा साहू,भाग्यश्री, तरुण साहू, महेश मिश्रा, कैकई साहू राज देवांगन कमल साहू शाहिद वार्ड वासी उपस्थित रहे।