वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर डॉक्टर चायवाला ने मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में गर्म पानी हेतु गीजर मशीन लगवाया

Feb 14, 2026 - 20:59
वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर डॉक्टर चायवाला ने मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में गर्म पानी हेतु गीजर मशीन लगवाया
CG VARTA -

14 फरवरी 2026,जगदलपुर, बस्तर/समाज में अपनी सेवा भावना के लिए “डॉक्टर चाय वाला” के नाम से प्रसिद्ध अशोक जायसवाल ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ को एक नई दिशा देते हुए पहल की है। 

    इस विशेष अवसर पर उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय डिमरापाल के प्रसूति वार्ड में माताओं और नवजात शिशुओं की सुविधा के लिए गीजर मशीन लगवाकर गर्म पानी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित कराई।

       नवजात शिशुओं की देखभाल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए यह व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। 

      अस्पताल प्रशासन ने इस सराहनीय पहल के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना भी बढ़ाते हैं।

छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ 

संपादक–जय शंकर पांडे 

मो.–9770707305

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।