भा.ज.पा. के कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर के शहीद स्मारक में वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

Feb 14, 2026 - 21:58
भा.ज.पा. के कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर के शहीद स्मारक में वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
CG VARTA -

जगदलपुर 14 फरवरी 2026/ जगदलपुर में पुलवामा हमले की बरसी पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

       इस दौरान शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया तथा अमर शहीदों के सम्मान में देशभक्ति के नारे भी लगाए गए। 

     उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की शहादत को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।