महाशिवरात्रि पर जगदलपुर के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

लालबाग ,दलपत सागर के मंदिर में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्त

Feb 15, 2026 - 20:54
महाशिवरात्रि पर जगदलपुर के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
CG VARTA -

15 फरवरी 2026, जगदलपुर/रविवार सुबह 7 बजे महाशिवरात्रि के अवसर पर बस्तर संभाग शिवमय नजर आया। जगदलपुर के लालबाग स्थित भुतहा तरिया शिव मंदिर, भंगाराम शिवालय, सीताराम शिवालय,दलपत सागर और महादेव घाट के प्राचीन मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भोलेनाथ के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

             सुबह से ही महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग लंबी कतारों में खड़े नजर आए। कई श्रद्धालु व्रत रखकर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करते दिखे। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से भी इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

            जगदलपुर के विभिन्न शिवालयों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ साथ महा भंडारे का आयोजन किया गया । लालबाग के शिवालय में आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर 24 घंटे अखंड राम पाठ ,108 बिल्व पत्र अभिषेक ,साथ ही रुद्र अभिषेक का आयोजन किया गया है । उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां मेले का आयोजन किया जाता है जिनमें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से हज़ारों लोग सम्मिलित होते हैं ।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।