चित्रकोट महोत्सव 2026 का गुरुवार को होगा समापन समारोह

Feb 18, 2026 - 12:22
चित्रकोट महोत्सव 2026 का गुरुवार को होगा समापन समारोह
CG VARTA -

जगदलपुर, 18 फरवरी 2026/ विश्व प्रसिद्ध और एशिया के नियाग्रा के रूप में विख्यात चित्रकोट जलप्रपात के पावन तट पर आयोजित हो रहे दो दिवसीय चित्रकोट महोत्सव-2026 का भव्य समापन गुरुवार 19 फरवरी को होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस रजत जयंती वर्ष के महोत्सव का समापन समारोह शाम 05 बजे से प्रारंभ होगा। इस गरिमामयी संध्या में मुख्य अतिथि सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप होंगे, जबकि अध्यक्षता चित्रकोट के विधायक श्री विनायक गोयल करेंगे।

                समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदलपुर के  विधायक श्री किरण सिंह देव अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उनके साथ ही बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप और जगदलपुर महापौर श्री संजय पाण्डे, छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री बलदेव मंडावी, जगदलपुर नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा की अध्यक्ष श्रीमती पदमा लच्छूराम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्री चंद्रभान कश्यप, श्री योगेश बैज और स्थानीय सरपंच श्री भंवर मौर्य सहित कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता विशिष्ट अतिथि के रूप में रहेगी।

                 आयोजन समिति ने इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महाकुंभ के समापन अवसर पर आम जनता को सादर आमंत्रित किया है ताकि वे बस्तर की इस अनूठी परंपरा और प्राकृतिक सुंदरता के साक्षी बन सकें।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।