शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय जगदलपुर में विज्ञान वार्ता दिवस कार्यक्रम संपन्न –
24 फरवरी 2026, जगदलपुर/ राष्ट्रीय विज्ञान साप्ताहिक दिवस विज्ञान वार्ता कार्यक्रम संपन्न हुआ। ,वार्ता कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सतीश कुमार ठाकुर कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य वक्ता तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. रंजना नाथ के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर मल्यार्पण कर किया गया ।
विज्ञान वार्ता की जानकारी भौतिक विज्ञान की विभागाध्यक्ष श्रीमती वैष्णवी मंडावी के द्वारा दी गयाA इसके पश्चात मुख्य वक्ता सतीश कुमार ठाकुर द्वारा विकसित भारत में महिलाए विज्ञान के क्षेत्र में किस प्रकार अपना योगदान दे सकती है। इसके लिए उन्होंने फ़्रांसीसी भौतिक विज्ञानी और रसायन शास्त्री मैडम क्यूरी के बारे में मुख्य जानकारी साझा किया ।
उन्होंने मैडम क्यूरी का जीवन महिलाओं के लिए विज्ञान के क्षेत्र में महान प्रेरणादायक बताया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती तहसीन सुल्ताना ने किया । कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित श्री भुनेश्वर कुमार ध्रुव (विभागाध्यक्ष मानवविज्ञान) ने किया । इस अवसर पर प्रोफेसर योगेन्द्र मोतीवाला, श्रीमती बबीता दीवान,डॉ. श्यामा चरण, डॉ. गुलाब साहू, सुश्री ज्योति त्रिपाठी , डॉ. प्रियंका शुक्ला, डॉ. तृप्ति खनंग, डॉ. बृजेश कुमार गौतम,डॉ. पूर्णिमा चटर्जी,श्रीमती शबाना बेगम, श्रीमती जयश्री मंडल, डॉ. पूनम सोनी, डॉ. बिंदु साहू, सुश्री ललिता लहरी, श्रीमती अंजू पटेल, सुश्री जिविदा आदि उपस्थित रहे ।