एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा में 2167 परीक्षार्थी हुए शामिल

Mar 1, 2026 - 17:55
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा में 2167 परीक्षार्थी हुए शामिल
CG VARTA -

जगदलपुर, 01 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में रविवार को आयोजित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा जिले के 04 परीक्षा केन्द्रों में संचालित की गई, उक्त सभी 04 केंद्रों का निरीक्षण डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदिनी साहू , सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री गणेश सोरी, सहायक संचालक आदिवासी विकास सुश्री तनुजा नाग और नायब तहसीलदार श्री लखीराम पांडे के द्वारा किया गया।

       इस एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में ,कुल 2385 परीक्षार्थियों द्वारा पंजीयन कराया गया था, जिसमें 2167 परीक्षार्थियों ने चयन परीक्षा में भाग लिया।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।