महिला दिवस पर “डॉक्टर चायवाला ” नाम से प्रसिद्ध ,अशोक जयसवाल ने वृद्धाश्रम में वृद्ध माताओं के साथ बांटी खुशियां व भेंट की साड़िया
8 मार्च 2026, जगदलपुर/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर में सेवा और संवेदन की एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। डॉक्टर चाय वाला के नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक जयसवाल ने जगदलपुर स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्ध माताओं के साथ खुशियां साझा की।
इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में निवासरत , वृद्ध महिलाओं को साड़ियां भेंट कर उनका सम्मान किया।
वृद्ध माताओं के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। कई माताओं ने कहा कि– इस तरह के छोटे-मोटे प्रयास उन्हें बताते हैं कि समाज आज भी उन्हें सम्मान और इज्जत देता है।
अशोक जायसवाल ने कहा कि महिला दिवस केवल औपचारिक उत्सव नहीं बल्कि उन महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन परिवार और समाज के लिए समर्पित कर दिया।