विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के सफल संपादन पर बीएलओ और सुपरवाइजर सम्मानित

रिर्पोट –जय शंकर पांडे

Mar 15, 2026 - 19:15
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण  कार्य के सफल संपादन पर बीएलओ और सुपरवाइजर सम्मानित
CG VARTA -

जगदलपुर, 15मार्च 2026/ विधानसभा क्षेत्र 87 चित्रकोट के अंतर्गत शनिवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के कार्य का सफलतापूर्वक संपादन किए जाने पर सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर अनुविभागीय दंडाधिकारी तोकापाल श्री शंकर लाल सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया।

       

इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र 87 चित्रकोट के अंतर्गत लोहंडीगुड़ा, दरभा, बास्तानार और तोकापाल के सभी एईआरओ (AERO) एवं ईआरओ (ERO) चित्रकोट भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की गई।

      कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को आगामी जनगणना 2027 के कार्य को भी पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।