प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों को मिली 16 लाख की आर्थिक सहायता

Mar 19, 2026 - 20:22
प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों को मिली 16 लाख की आर्थिक सहायता
CG VARTA -

जगदलपुर, 19 मार्च 2026/ बस्तर जिले में प्राकृतिक आपदाओं और असमय दुर्घटनाओं का शिकार हुए परिवारों को संबल देने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत जिले के चार पीड़ित परिवारों के लिए कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

       स्वीकृत प्रकरणों में ग्राम आसना के धर्मसिंह, ग्राम कुम्हली के तीन वर्षीय बालक नितेश कश्यप और ग्राम बस्तर के फकीर पटेल की पानी में डूबने से हुई दुखद मृत्यु के मामले शामिल हैं। इसके साथ ही ग्राम लामकेर की निवासी श्रीमती कमली, जिनकी मृत्यु सर्पदंश के कारण हुई थी, उनके परिवार को भी इस राहत योजना का लाभ दिया गया है। प्रत्येक मृतक के आश्रित परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की मंजूरी दी गई है। उक्त स्वीकृत राशि सीधे लाभ हस्तांतरण डीबीटी के माध्यम से सीधे पीड़ितों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।