महतारी सदन महिलाओं को आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार देगा: सांसद महेश कश्यप

Nov 23, 2025 - 19:37
महतारी सदन महिलाओं को आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार देगा: सांसद महेश कश्यप
CG VARTA -

जगदलपुर: 23 नवम्बर 2025/–  प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, बस्तर ज़िले के परचनपाल ग्राम पंचायत में 30 लाख की लागत से बनने वाले महतारी सदन का आज भव्य भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

     सांसद महेश कश्यप ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित है, जो महिलाओं की क्षमता को राष्ट्र निर्माण से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि महतारी सदन निर्माण से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार, प्रशिक्षण, आजीविका संवर्धन तथा सामुदायिक कार्यक्रमों के संचालन हेतु एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और संगठित स्थान उपलब्ध होगा।

        सांसद ने बताया कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए तेज़ी से कार्य कर रही है। इसी क्रम में पहले चरण में 179 महतारी सदन स्वीकृत किए गए हैं। योजना के अनुसार, पहले प्रत्येक विकासखंड में, और इसके बाद प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन की स्थापना की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि यह महतारी सदन ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होंगे।

     इस दौरान जिला पंचायत,जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, परचनपाल सरपंच एवं पंचगण,स्थानीय महिला स्व सहायता समूहों की सदस्याएं तथा भाजपा पदाधिकारीगण सहित क्षेत्रीय ग्रामीणजन उपस्तिथ थे l

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।