बजरंग दल द्वारा धूम धाम से संपन्न हुई हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Apr 2, 2026 - 21:45
बजरंग दल द्वारा धूम धाम से संपन्न हुई हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम
CG VARTA -

2 अप्रेल 2026, जगदलपुर/ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से आयोजन किया गया l बजरंग दल पूरे देश भर में हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम वृहद रूप में आयोजित करता है l जिसका उद्देश्य समाज एवं युवाओं में शौर्य , साहस , भक्ति का जागरण कर समाज को संगठित करना है l

 

 भगवान हनुमान बजरंग दल जैसे संगठन के इष्ट देव एवं मार्गदर्शक के रूप में पूजा जाता है l इस पुण्य अवसर पर बस्तर में स्थित हनुमान मंदिर में मातृशक्तियों के द्वारा 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया एवं महाभंडारा एवं बूंदी प्रसाद वितरण किया गया l

     वही ग्राम पंचायत भीरलिंगा में भी कई वर्षों से आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर गांव के समस्त देवी देवताओं को आमंत्रित कर गांव के सुख समृद्धि के लिए कामना किया l एवं भव्य मेला का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में बजरंग दल के पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सम्मिलित होकर सभी ने 

     आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया l इस अवसर पर संघठन के वरिष्ठ सदस्य श्री दशरथ सूर्यवंशी जी,मध्य बस्तर विभाग संयोजक श्री सिकंदर कश्यप जी, सह संयोजक योगेश रैली जी, प्रखंड अध्यक्ष श्री विवेक शुक्ला जी, किसान संघ के अध्यक्ष श्री नीलकुमार बघेल , मीडिया प्रभारी मोहन चौरसिया जी, नगर मंत्री शिवा नाग, सह संयोजक आकाश नाग, एकल विद्यालय प्रमुख पाकलू राम जी, बलराम विश्वकर्मा , लखमू राम जी , बाबूलाल, राजू सिरहा, नरसिंह ठाकुर, हीरा कश्यप, नीरज, लता , नारायण सिंह ठाकुर, जैमन, मणिशंकर, एवं समस्त ग्रामवाशी उपस्थित रहे

संपादक –जय शंकर पांडे 

मो.–6266449977

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।