आज तारागांव में आयोजित सर्व कुम्हार समाज की संभागीय महासभा बैठक
रिपोर्ट –अमन चक्रधारी
5 अप्रैल 2026/ जगदलपुर/ आज तारागांव में आयोजित सर्व कुम्हार समाज की संभागीय महासभा बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई। सभी जिलों के अध्यक्ष, सचिव एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।
साथ ही, जिलों द्वारा राशि जमा करने की प्रक्रिया पूर्ण होना भी एक सकारात्मक पहल है। आगामी महासभा में हर घर से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प समाज की एकता और मजबूती को दर्शाता है।

दिनांक 18/04/2026 को सर्व कुम्हार समाज की महासभा बैठक होगी और समाज के हित के बारे में चर्चा होगी, सभी जिला के सर्व कुम्हार समाज के दादा, दीदी, युवा सभी सामिल रहेंगे,
🛑 19/04/2026 छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी का आगमन होगा सर्व कुम्हार समाज के महासभा बैठक में ।।
संपादक –जय शंकर पांडे
मो.–9770707305