बस्तर के बच्चों के मनोसामाजिक कल्याण के लिए प्रशासन की बड़ी पहल

7 अप्रैल को जुटेगा विभागों का साझा मंच

Apr 6, 2026 - 20:12
बस्तर के बच्चों के मनोसामाजिक कल्याण के लिए प्रशासन की बड़ी पहल
CG VARTA -

जगदलपुर, 6 अप्रैल 2026/ जिला प्रशासन बस्तर द्वारा आवासीय संस्थाओं में निवासरत बच्चों के समग्र विकास और उनके मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। 07 अप्रैल को कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा कक्ष में एक विशेष अंतर-विभागीय संवेदनशीलता सत्र का आयोजन किया है, जो दोपहर 01ः30 बजे से 02ः30 बजे तक चलेगा।

       मनो बस्तर कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाली यह बैठक बच्चों के कल्याण हेतु विभागों के मध्य समन्वय के लिए आयोजित की जाएगी। इस सत्र के दौरान बाल-केंद्रित विकास की आधुनिक अवधारणाओं और आवासीय संस्थाओं में रहने वाले बच्चों के समक्ष आने वाली मनोसामाजिक चुनौतियों पर गहराई से विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों के दायित्वों को निर्धारित करते हुए आपसी तालमेल को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी ताकि बच्चों को एक सुरक्षित और संवर्धित वातावरण मिल सके।

       कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा इस बैठक में बस्तर जिले के समस्त जिला अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है, जिससे शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ इन बच्चों तक पहुंच सके।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।