बाफना परिवार को बदनाम करने वालों की भी हो जांच, SIT में शामिल करने की मांग

Nov 7, 2026 - 21:11
बाफना परिवार को बदनाम करने वालों की भी हो जांच, SIT में शामिल करने की मांग
CG VARTA -

7 नवंबर 2026, जगदलपुर / बाफना लाइफस्टाइल से जुड़ी दीपा सागर की संदिग्ध मौत के मामले में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कलेक्टर, IG और ASP को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

चेंबर ने बाफना परिवार की छवि धूमिल करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक नैरेटिव फैलाने वालों की भूमिका की जांच कर इसे SIT में शामिल करने की मांग की।

वहीं दूसरी ओर, दीपा सागर के परिजन अब भी इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बता रहे हैं और हत्या के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

चेंबर ने दोषी पाए जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग की।

ज्ञापन के दौरान चेंबर पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।