जनगणना प्रशिक्षण का अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Apr 12, 2026 - 20:28
जनगणना प्रशिक्षण का अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
CG VARTA -

12 अप्रैल 2026, जगदलपुर। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जगदलपुर शहर स्थित विद्या ज्योति स्कूल में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का अपर कलेक्टर श्री सी.पी. बघेल ने निरीक्षण किया।

      निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपस्थित कर्मचारियों से संवाद किया और प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रशिक्षण के दौरान सभी आवश्यक जानकारियों को गंभीरता से समझना आवश्यक है, ताकि आगामी जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपादित किया जा सके।

      अपर कलेक्टर ने प्रशिक्षण में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें, जिससे जनगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं प्रशिक्षण में शामिल कर्मचारी उपस्थित थे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।