नारहरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई 67.380 किलोग्राम गांजा जप्त , आरोपी फरार

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Apr 13, 2026 - 12:25
नारहरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई 67.380 किलोग्राम गांजा जप्त , आरोपी फरार
CG VARTA -

⭕ गांजा से भरी क्रेटा वाहन सहित कुल ₹43.69 लाख का माल जब्त किया गया।

⭕ वाहन चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

⭕पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में “उजियारा अभियान” के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

📍दिनांक 11.04.2026 को थाना नरहरपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक क्रेटा वाहन (क्रमांक OD 10 J 3344) में अवैध गांजा परिवहन कर भारतमाला रोड से डिब्बीपानी की ओर ले जाया जा रहा है।

▫️ सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई।

▫️ पुलिस को देखकर चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ग्राम डिब्बीपानी के पास दुर्घटना कर दी।

▫️ चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

♦️ बरामदगी का विवरण

▫️ 03 बोरियों में 13 पैकेट

➡️ कुल 67.380 किलोग्राम गांजा

➡️ अनुमानित कीमत – ₹33,69,000

▫️ क्रेटा वाहन

➡️ अनुमानित कीमत – ₹10,00,000

▫️ 02 नग अतिरिक्त नंबर प्लेट

➡️ UP14 DL 4480

👉 कुल जुमला कीमत – ₹43,69,000

👉🏻 अपराध पंजीबद्ध

थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 83/2026

धारा 281 बीएनएस एवं 20(B)(ii)(C)* *NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।