मेडिकल स्टोर की आड़ में जहर का कारोबार’: कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का किया भंडाफोड़

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Apr 15, 2026 - 20:35
मेडिकल स्टोर की आड़ में जहर का कारोबार’: कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का किया भंडाफोड़
CG VARTA -

15 अप्रेल 2026, जगदलपुर के थाना कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नशीली दवा ट्रामोडोल के साथ दो आरोपियों—समीर बघेल (निवासी पनारापारा, जगदलपुर) और सम्मुख ईश्वर उर्फ सोनू (निवासी नबरंगपुर, उड़ीसा)—को गिरफ्तार किया है।

     पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 232 नग ट्रामोडोल कैप्सूल (लगभग 1.16 लाख रुपये कीमत) बरामद किए हैं। आरोपी मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई कर रहे थे।

दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21.B के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।