संविधान दिवस पर कमिश्नर श्री डोमन सिंह सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया संविधान वाचन

Nov 26, 2025 - 16:10
संविधान दिवस पर कमिश्नर श्री डोमन सिंह सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया संविधान वाचन
CG VARTA -

जगदलपुर, 26 नवम्बर 2025/* संविधान दिवस के अवसर पर संभागायुक्त कार्यालय परिसर में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।

         कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व के सबसे सशक्त और समावेशी संविधानों में से एक है, जो प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है और राष्ट्र को एकता व अखंडता के सूत्र में पिरोता है। उन्होंने उपस्थित सभी कर्मचारियों से संविधान के मूल्यों-न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का पालन करने का आग्रह किया।

       संविधान वाचन के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने संवैधानिक मूल्यों को अपने कार्यों और आचरण में उतारने का संकल्प लिया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर श्री बीएस सिदार एवं गीता रायस्त सहित कमिश्नर कार्यालय और कोष-लेखा एवं पेंशन, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।