भारत रत्न श्री सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
रिपोर्ट –जय शंकर पांडे
CG VARTA -
जगदलपुर, 22 अप्रैल 2026/ भारत रत्न और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशहूर क्रिकेटर श्री सचिन तेंदुलकर के बस्तर आगमन पर माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

इस दौरान कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, एसडीएम श्री ऋषिकेश तिवारी एवं श्री विपिन दुबे सहित अन्य अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।