शासकीय आईटीआई बकावंड में तीन दिवसीय कौशल विकास एवं जागरूकता शिविर संपन्न

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Apr 23, 2026 - 17:49
शासकीय आईटीआई बकावंड में तीन दिवसीय कौशल विकास एवं जागरूकता शिविर संपन्न
CG VARTA -

जगदलपुर, 23 अप्रैल 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बकावंड में छात्राओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के प्रति तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। नंदी फाउंडेशन के तत्वावधान में 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चले इस शिविर के माध्यम से छात्राओं को कौशल विकास के साथ-साथ वर्तमान समय की अनिवार्य व्यावहारिक जानकारियों से लैस किया गया।

              प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आज के डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुए सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग और डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। कार्यक्रम में विशेष रूप से बैंकिंग धोखाधड़ी और फर्जी कॉल से बचने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की गई, ताकि छात्राएं स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार को भी वित्तीय जोखिमों से सुरक्षित रख सकें। इसके अतिरिक्त, महिला सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

          कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी छात्राओं को उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर संस्था के प्राचार्य डॉएके मांडले ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रशिक्षण की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं को न केवल तकनीकी रूप से दक्ष बनाते हैं, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और जागरूक नागरिक के रूप में भी तैयार करते हैं। नंदी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यहाँ से प्राप्त ज्ञान छात्राओं के जीवन में सुरक्षा कवच की तरह कार्य करेगा।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।