जनगणना में विशेष ग्राम सभा सहित ग्राम पंचायतों में बैठक लेकर किया जा रहा जागरूक

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Apr 25, 2026 - 20:49
जनगणना में विशेष ग्राम सभा सहित ग्राम पंचायतों में बैठक लेकर किया जा रहा जागरूक
जनगणना के लिए ग्रामीणों को दी जा रही स्वगणना की जानकारी
CG VARTA -

जगदलपुर, 25 अप्रैल 2026/ आगामी जनगणना कार्य को सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वगणना प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। प्रशासन द्वारा विशेष ग्रामसभा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को जनगणना से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है।

बैठकों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि ऑन लाइन स्वगणना के माध्यम से वे स्वयं अपने परिवार की सम्पूर्ण जानकारी निर्धारित प्रारूप में भर सकते हैं। स्व गणना में परिवार के मुखिया का नाम,मोबाइल नंबर, घर का पता, मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों की जानकारी, वाहन, बिजली, पानी की व्यवस्था सहित अन्य जानकारी देने तथा सही जानकारी दर्ज करने के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया जा रहा है।स्वगणना भरने से जनगणना करते समय प्रेक्षकगण को सहूलियत होगी और समय भी लगेगा । 

ग्रामीणों को यह भी बताया जा रहा है कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण और संसाधनों का निर्धारण किया जाता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग स्वगणना प्रक्रिया में भाग लेकर सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करा सकें। बैठक के दौरान ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।