⭕छत्तीसगढ़ बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने – अनिल लक्कड़
रिपोर्ट –जय शंकर पांडे
25 अप्रैल 2026, रायपुर। छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग खेल को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन का गठन किया गया है। इस दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अनिल लुकड़ को छत्तीसगढ़ बॉक्सिंग एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र और महासचिव राकेश ठकरान की उपस्थिति में क्वींस क्लब, रायपुर में आमसभा आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के साथ-साथ विभिन्न आयोगों और समितियों का भी गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में भाजपा नेत्री हर्षिता पाण्डेय को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में रामकुमार टोप्पो, उमाशंकर व्यास, अनिल लुकड़, आर.जे. कुशवाहा और अमरजीत छाबड़ा को जिम्मेदारी दी गई है। अमन यादव को महासचिव और सौरभ बरड़िया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संयुक्त सचिव के रूप में अंजनेश शुक्ला, प्रणव शंकर साह, सीए अभिषेक रमाकांत साह, नीता नंदा,अंजय भगेल और नीरज शर्मा कालिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में यह भी बताया गया कि भारत में वर्ष 2036 में प्रस्तावित ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज और उन्हें उच्च स्तर का प्रशिक्षण देने पर विशेष फोकस किया जाएगा, ताकि देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाया जा सके।