बोधघाट पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 3 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – जय शंकर पांडेय

Apr 26, 2026 - 23:38
बोधघाट पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 3 आरोपी गिरफ्तार
CG VARTA -

26 अप्रैल 2026, जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना बोधघाट क्षेत्र से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 480 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल (कीमत करीब ₹1.92 लाख) और ₹680 नगदी बरामद की है।

   गिरफ्तार आरोपियों में सुजीत विश्वकर्मा (34), सुरेश कुमार नाग (40) और लोकेश्वर राव (20) शामिल हैं। तीनों मिलकर अवैध रूप से नशे का कारोबार कर रहे थे।

    पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

    इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। बस्तर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

     महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी निरीक्षक:- टामेश्वर चौहान उप निरीक्षक:- ललित नेगी, लोकेश्वर नाग स उ नि :- देवेंद्र राय प्रधान आरक्षक:- अहिलेश नाग,पवन श्रीवास्तव आरक्षक:- युवराज ठाकुर,कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, विजय तिर्की , अवतार पटेल, थानेंद्र सिन्हा, होरी लाल आर्यों, विपिन मिंज, राम ठाकुर, ब्लैक पैनथर टीम ।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।