कलेक्टर ने दिए निर्देश, लंबित प्रकरणों को 1 मई से पूर्व निराकृत करने पर जोर

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Apr 27, 2026 - 21:42
कलेक्टर ने दिए निर्देश, लंबित प्रकरणों  को 1 मई से पूर्व निराकृत करने पर जोर
सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने एवं नियद नेल्लानार योजना शिविरों की तैयारियों की समय-सीमा की बैठक में समीक्षा
CG VARTA -

जगदलपुर, 27 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजी पोर्टल एवं कलेक्टर जनदर्शन के प्राप्त आवेदन पत्रों सहित अन्य लंबित प्रकरणों का 1 मई से पूर्व निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने एवं नियद नेल्लानार योजना शिविरों में हितग्राहियों को सामग्री वितरण की जानकारी पंचायतवार सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में शुद्ध आहार अभियान के तहत खाद्य और औषधि विभाग के द्वारा खाद्य सुरक्षा को लेकर खाने-पीने की दुकानों एवं दवा दुकानों की विशेष जांच अभियान अप्रैल माह से 11 मई तक चलाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एफसीआई राइस डिपॉजिट तथा पीडीएस दुकानों में भंडारण की स्थिति की नियमित मॉनिटरिंग करने कहा गया। कलेक्टर ने स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों, एनसीईआरटी पुस्तकों के स्कूलों में वितरण, आर्टिकल 275 (1) के तहत प्रस्ताव देने, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने, नियद नेल्लानार 2.0 के शिविर आयोजित करने की तैयारियों की समीक्षा किया ।

कलेक्टर श्री छिकारा ने बैठक में जनगणना अभियान से पूर्व सभी अधिकारियों को स्व-गणना पत्रक में ऑनलाइन जानकारी भरने के लिए निर्देशित किया। स्वस्थ बस्तर अभियान तथा घर-घर स्वास्थ्य जांच कार्यों की विकासखंडवार समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य जांच के आंकड़ों की समय पर पोर्टल पर एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में धान उपार्जन केंद्रों में शॉर्टेज की शिकायतों पर कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नक्शा प्रोजेक्ट, स्वामित्व योजना, पीएम आवास योजना शहरी, एलडब्ल्यूई सेचुरेशन, पीएमजीएसवाई फेस-4 तथा एलपीजी एवं पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की। इसके अलावा कलेक्टर ने बैठक में 100 दिवसीय टीबी अभियान, आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रधानमंत्री पोषण ट्रैकर एप में बच्चों की प्रविष्टि, अपार आईडी, सम्पूर्णता अभियान 2.0 तथा शासन से प्राप्त निर्देशों के पालन की समीक्षा की गई। इसके साथ ही लखपति दीदी पहल योजना की प्रगति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आधार सीडिंग की प्रगति पर भी चर्चा हुई। कृषि, मत्स्य, पशुधन विकास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉकिंग, संस्थागत प्रसव, सिकलसेल जांच एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए।

       महिला एवं बाल विकास विभाग को मातृत्व वंदन योजना का ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने कहा गया। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना भारत सरकार द्वारा गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए एक वित्तीय सहायता योजना है। इसके तहत पहले बच्चे के लिए 5 हजार की सहायता (दो किस्तों में) और दूसरे बच्चे के रूप में लड़की होने पर 6 हजार की सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाती है, जिसका उद्देश्य पोषण में सुधार करना है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, आयुक्त नगर निगम श्री प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।