वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से भी की सहभागिता की अपील

रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

Apr 28, 2026 - 16:10
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से भी की सहभागिता की अपील
CG VARTA -

जगदलपुर 28 अप्रैल 2026/ वन व जलवायु मंत्री एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपने निवास स्थल पर जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत मोबाइल से ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक भरकर नागरिक सहभागिता का संदेश दिया। उन्होंने आमजन से भी जनगणना कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक भरने की अपील की।

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे शासन को जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा से नागरिक आसानी से घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे समय की बचत के साथ प्रक्रिया भी सरल और पारदर्शी बनती है।

      उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक नागरिक स्व-गणना पोर्टल का उपयोग कर सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें, ताकि विकास योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में सटीक आंकड़ों का उपयोग किया जा सके।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।