शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेलवे कॉलोनी जगदलपुर के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
रिपोर्ट –जय शंकर पांडे
30 अप्रैल 2026, जगदलपुर/ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेलवे कॉलोनी जगदलपुर के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन !
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें नगर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, रेलवे कॉलोनी, जगदलपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री श्रीलाल वर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों पर दबाव स्वाभाविक है, किंतु हमें सदैव उन्हें प्रोत्साहित करते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देनी चाहिए।
विद्यालय की बोर्ड परीक्षा प्रभारी श्रीमती आशा राव ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष सभी विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं लगन के साथ अध्ययन कर श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त किए हैं। यह सफलता उनके निरंतर प्रयास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।
कक्षा 10 वीं
1.कुमारी रागिनी मांडवी/ पिता श्री रामाराम मांडवी प्राप्तांक-550 / 600, प्रतिशत-91.6%
2. कुमारी भूमिका मरकाम/पिता श्री माखन सिंह मरकाम, प्राप्तांक -537/600, प्रतिशत-89.5%
3. कुमारी नूरमनी मंडावी/ पिता श्री बोडाराम मंडावी प्राप्तांक- 535 / 600, प्रतिशत -89.1%
कक्षा 12वीं
1. कुमारी वैष्णवी तलाण्डी/ पिता श्री महेश तलाण्डी, प्राप्तांक -415 / 600 प्रतिशत- 83%
2. कुमारी हीर लहरे/पिता श्री लालाराम लहरे, प्राप्तांक-411/600, प्रतिशत -82.2%
3. कुमारी शिफा दास/ पिता श्री मनीराम दास,
प्राप्तांक -399/600,
प्रतिशत -79.8%
उन्होंने आगे बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने न केवल अच्छे अंक प्राप्त किए, बल्कि कई छात्रों ने विशिष्ट श्रेणी में स्थान अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।